सार्वजनिक व्यय का आर्थिक विकास में योगदान
Abstract
किसी भी देश के आर्थिक विकास में सार्वजनिक व्यय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सार्वजनिक व्यय से आशय सरकार द्वारा विभिन्न आर्थिक, सामाजिक तथा प्रशासनिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किए जाने वाले व्यय से है। आधुनिक अर्थव्यवस्था में सरकार केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि आर्थिक विकास को गति देने के लिए अनेक विकासात्मक कार्यक्रमों तथा योजनाओं पर व्यय करती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, संचार, कृषि, उद्योग, ऊर्जा तथा सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में सरकार द्वारा किया गया व्यय आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करता है और विकास की प्रक्रिया को तेज करता है। भारत जैसे विकासशील देशों में सार्वजनिक व्यय का महत्व और भी अधिक है। स्वतंत्रता के बाद से भारत में सार्वजनिक व्यय में निरंतर वृद्धि हुई है। जिससे आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में सरकार की भूमिका लगातार बढ़ती गई है।









